संगरूर, 02अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, संगरूर, श्रीमती पूनमदीप कौर ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है।
मतदाताओं की सहायता करने और मतदाता सूची से संबंधित उनके सवालों एवं चिंताओं का समाधान करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय तथा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (EROs) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
जिला संगरूर के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 099-लहरागा, 100-दिड़बा, 101-सुनाम, 107-धूरी और 108-संगरूर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण के तहत नोटिस फेज की प्रक्रिया 100 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।
श्रीमती पूनमदीप कौर ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूरी चुनाव मशीनरी के सहयोग से SIR की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से समय पर पूरा किया गया है।





