Saturday, October 10, 2026
HomeEntertainmentअर्जुन रामपाल की नई थ्रिलर फिल्म ‘3 मंकीज’ का ऐलान, अब्बास-मस्तान के...

अर्जुन रामपाल की नई थ्रिलर फिल्म ‘3 मंकीज’ का ऐलान, अब्बास-मस्तान के निर्देशन में दिखेगा नया अंदाज

मुंबई, 3 अक्टूबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर): अभिनेता अर्जुन रामपाल की पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ में मेजर इकबाल के किरदार को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद अब उनके प्रशंसकों के लिए एक और नई फिल्म सामने आई है। अर्जुन रामपाल जल्द ही थ्रिलर फिल्म ‘3 मंकीज’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान कर रही है।

गांधी जयंती के अवसर पर फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। पोस्टर के जरिए फिल्म के प्रमुख किरदारों की झलक दिखाई गई है, हालांकि कहानी को लेकर निर्माताओं ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

‘थ्री वाइज मंकीज’ की सोच को दिया नया रूप

‘3 मंकीज’ का कॉन्सेप्ट मशहूर ‘थ्री वाइज मंकीज’ की विचारधारा से प्रेरित बताया गया है। हालांकि फिल्म में इसके पारंपरिक संदेश ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो’ को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म का नया संदेश है—‘सब देखो, अपनी सुनो, बेखौफ बोलो।’

फिल्म की कहानी तीन नकाबपोश किरदारों अमर, अकबर और एंथनी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। इन भूमिकाओं में विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन दल्हा दिखाई देंगे।

अर्जुन रामपाल का किरदार भी अहम

फिल्म में अर्जुन रामपाल संजय नाम के किरदार की भूमिका निभा रहे हैं। संजय और अमर, अकबर तथा एंथनी के बीच किस तरह का संबंध है, इसे फिलहाल पर्दे पर ही रखा गया है। यही रहस्य फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘3 मंकीज’ का निर्माण अल्लारखा वोहरा, फारूक वोहरा और सईद वोहरा ने किया है। एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 4 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments