Sunday, October 11, 2026
HomeHaryana“174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन अमित मच्छर ने सफलता का...

“174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन अमित मच्छर ने सफलता का श्रेय खुद न लेकर भारतीय संस्कृति को दिया, यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा , 3 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने भारतीय पायलट कैप्टन अमित मच्छर द्वारा घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाने को भारतीयों के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने इस उपलब्धि का श्रेय खुद लेने के बजाय इसे “भारतीय संस्कृति” को समर्पित किया है।

आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैप्टन अमित ने हवा में हुई टक्कर को टालकर भारत का नाम रोशन किया है। इससे भी बड़ी बात यह है कि इतने बड़े कार्य का श्रेय उन्होंने खुद लेने के बजाय भारतीय संस्कृति को दिया है। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय संस्कृति को मानता हूं। यह बहुत बड़ी बात है और हर भारतीय के लिए गर्व तथा सीना चौड़ा करने वाली बात है।”

उल्लेखनीय है कि फ्लाईदुबई की उड़ान के पायलट कैप्टन अमित मच्छर थे। विमान में ही उनके सह-पायलट साथी ने कैप्टन अमित पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घायल होने के बावजूद कैप्टन अमित ने विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments