Sunday, October 11, 2026
HomePunjabगुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाती...

गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाती हैं: अमन अरोड़ा

सुनाम, 3 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत पंजाब सरकार द्वारा आज शहीद ऊधम सिंह कॉलेज, सुनाम में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित ड्रोन शो आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने संगत के रूप में शिरकत की। ड्रोन के माध्यम से आसमान में उकेरी गईं रोशन आकृतियों ने गुरु साहिब की बाणी, जीवन-दर्शन और सर्व-सांझीवालता के संदेश को साकार करते हुए आधुनिक तकनीक और आध्यात्मिक विरासत का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने मानवता को समानता, प्रेम, मेहनत और आपसी भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनकी बाणी जात-पात और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति के मान-सम्मान की रक्षा करने की प्रेरणा देती है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि गुरु साहिब द्वारा दर्शाया गया ‘बेगमपुरा’ का संकल्प ऐसे समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शन करता है, जहां प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी डर या भेदभाव के सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि इन शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना गुरु साहिब के प्रति सच्ची श्रद्धा की अभिव्यक्ति है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ड्रोन शो जैसी अनूठी प्रस्तुतियां नई पीढ़ी को महान आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आसमान में उभरती रोशन आकृतियों के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन और विचारधारा की प्रस्तुति बच्चों और युवाओं में उनकी बाणी एवं शिक्षाओं के बारे में जानने की रुचि बढ़ाती है।

इस अवसर पर भाई जोगिंदर सिंह लुधियाने वालों के कीर्तनी जत्थे ने रस-भरे कीर्तन से संगत को निहाल किया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की धरती सांझीवालता, सेवा और भाईचारे की एकता का प्रतीक है। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य इस विरासत को संजोना तथा मानवता के प्रति प्रेम और समानता के गुरु साहिब के संदेश को जन-चेतना का हिस्सा बनाना है।

कैबिनेट मंत्री ने संगत से अपील की कि वे गुरु साहिब की शिक्षाओं से मार्गदर्शन लेते हुए समाज में आपसी सम्मान, सहयोग और सद्भावना को और मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान देना, जरूरतमंदों की सहायता करना और सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए प्रयास करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments