Sunday, October 11, 2026
HomePunjabजिला पुलिस की ओर से ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान जारी: डॉ....

जिला पुलिस की ओर से ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान जारी: डॉ. रवजोत ग्रेवाल

पिछले सप्ताह के दौरान सब-डिवीजन मूनक में 5 मामले दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार

मूनक/संगरूर, 4 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): डॉ. रवजोत ग्रेवाल, आईपीएस, एसएसपी संगरूर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ और ‘गांवों के पहरेदार’ अभियान के तहत सब-डिवीजन मूनक पुलिस द्वारा 28 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक विशेष कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 20 नशीली गोलियां, 8 किलोग्राम भुक्की चूरा-पोस्त और 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज कर 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 72 चालान किए गए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए 52 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

जिला पुलिस प्रमुख संगरूर ने आम जनता से नशा विरोधी अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए गांवों की पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें कर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि नशे की बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार करने वालों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ पुलिस की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments