पटियाला 05 अक्टूबर, 2026 (जगप्रीत महाजन): रंगमंच के जरिए सामाजिक चेतना पैदा करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक बारादरी गार्डन में आज सुबह 7:00 बजे 290वां मासिक नुक्कड़ नाटक समारोह पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। पद्मश्री प्राण सभरवाल और श्रीमती सुनीता सभरवाल के सुयोग्य निर्देशन के तहत प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों को दर्शाते चर्चित नाटक ‘सुक्की कुक्ख’, ‘रेत दीयां कंघां’ और ‘काका पटाका’ का सफल मंचन हुआ। कलाकारों ने सामाजिक बुराइयों और मानवीय संवेदनाओं पर चोट करती अपनी बेहतरीन अदाकारी से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस प्रभावशाली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ‘चढ़दीकला टाइम टी.वी.’ के डायरेक्टर सरदार हरप्रीत सिंह दर्दी ने विशेष तौर पर शिरकत की। समारोह में राज नरेश सिंह (भगत सिंह पेट्रोल पंप), सी.ए. राजीव गोयल (ट्रस्टी महाकाली चैरिटेबल ट्रस्ट), श्रीमती माला गोपाल (एम.डी. होटल फ्लाईओवर क्लासिक), इरीगेशन मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन पंजाब के राज्य प्रेस सचिव जगप्रीत सिंह महाजन (हनी) और जाने-माने विद्वान प्रो. सुभाष शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।
रंगमंचीय प्रस्तुतियों के दौरान कलाकार परमजीत कौर, अमृतपाल सिंह, सिमरन सरना, मंजू, गोपाल शर्मा, अंजू सैनी और एम.एस. जग्गी ने अपनी शानदार अदाकारी से समारोह में चार चांद लगा दिए।
समूचे कार्यक्रम का प्रबंधकीय तालमेल हरपाल मान द्वारा बेहद सुचारू ढंग से संभाला गया। उन्होंने ट्रस्ट के समूह पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभी प्रबंधों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी समूह गणमान्य लोगों ने भरपूर सराहना की। समारोह के समापन अवसर पर श्री सभरवाल ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों, बुद्धजीवियों और कलाकारों का औपचारिक रूप से धन्यवाद प्रकट करते हुए उन्हें फूलों के हार भेंट किए और लोइयां (शाल) देकर विशेष सम्मान से नवाजा।





