Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaऊर्जा संरक्षण विषय पर जागरूकता के लिए राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का होगा...

ऊर्जा संरक्षण विषय पर जागरूकता के लिए राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का होगा आयोजन:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 5 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा अपनी कल्पना से भविष्य को रंग दें, संदेश के साथ ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्कूली बच्चों में ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें समूह क के अंतर्गत कक्षा पांचवीं, छठी व सातवीं के छात्र तथा समूह ख के तहत कक्षा आठवीं, नौवीं व दसवीं के छात्र भाग ले सकते हैं। दोनों ही समूहों के लिए चित्रकला के मुख्य विषय स्कूल और घर पर ऊर्जा बचाएं तथा ऊर्जा संरक्षण ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी है, निर्धारित किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के तहत राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दोनों समूहों के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं पदक प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रत्येक श्रेणी के प्रथम पुरस्कार विजेता को 50 हजार व स्वर्ण पदक, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 30 हजार व रजत पदक, तृतीय पुरस्कार विजेता को 20 हजार व कांस्य पदक तथा 10 प्रशंसा पुरस्कार के विजेताओं को 7500-7500 की राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपए, एक लैपटॉप व स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय स्थान के लिए 50 हजार रुपए, एक लैपटॉप व रजत पदक तथा तृतीय स्थान के लिए 30 हजार रुपए, एक लैपटॉप व कांस्य पदक तथा 10 प्रशंसा पुरस्कार विजेताओं को 15-15 हजार रुपए के साथ एक-एक टैबलेट प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा राष्ट्रीय विजेताओं को भारत में अध्ययन दौरे का अवसर भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तय की गई है। पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के विद्यार्थी अपनी पेंटिंग नोडल अधिकारी के पते इंजी. राजीव शाही, निदेशक/मानव संसाधन विकास-सह-नोडल अधिकारी, बीबीएमबी, प्लॉट संख्या 6-बी, मध्य मार्ग, सेक्टर 19-बी, चंडीगढ़-160019 पर डाक द्वारा भेज सकते है या स्वयं आकर जमा करवा सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments