कुरुक्षेत्र, 5 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी द्वारा 29 सितंबर से शुरू कर दिया गया था। इन दोनों एजेंसियों ने 4 अक्टूबर 2026 को देर सायं तक 54772 क्विंटल धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 40070 और हैफेड ने खरीदी 14702 क्विंटल धान का खरीद कार्य किया गया है। खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य को निरंतर करने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी धान उठान कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति व हैफेड की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कला मंडी से 431 क्विंटल, बाबैन मंडी से 180 क्विंटल, भौर सैयदा से 75 क्विंटल, गुमथला गढू से 273 क्विंटल, इस्माईलाबाद मंडी से 220 क्विंटल, झांसा मंडी से 62 क्विंटल, थानेसर मंडी से 15311 क्विंटल, लाडवा मंडी से 8972 क्विंटल, गांव नलवी से 1749 क्विंटल, पिहोवा मंडी से 786 क्विंटल, पिपली मंडी से 2358 क्विंटल, शाहबाद मंडी से 9447 क्विंटल, थाना से 113 क्विंटल, ठोल मंडी से 93 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसके अलावा हैफेड द्वारा बाबैन मंडी से 747 क्विंटल, बारना मंडी से 180 क्विंटल, बोधनी से 100 क्विंटल, चढुनी जाटान मंडी से 2104 क्विंटल, इस्माईलाबाद मंडी से 203 क्विंटल, कराह साहब से 40 क्विंटल, कुरुक्षेत्र मंडी से 3128 क्विंटल, लाडवा मंडी से 1549 क्विंटल, मलिकपुर से 140 क्विंटल, नीमवाला से 40 क्विंटल, पिहोवा मंडी से 340 क्विंटल, पिपली मंडी से 240 क्विंटल, शाहबाद मंडी से 6071 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति और हैफेड द्वारा कुल 54772 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। धान सीजन में एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। ऐसे में किसान सहभागी बनते हुए खरीद प्रक्रिया में अपना योगदान दें। किसान अपनी धान की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर एवं साफ करके मंडी में लाए ताकि समय की बचत हो सके और उठान कार्य तेजी से किया जा सके।





