Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की ए.टी.आर. समय पर भेजें संबंधित...

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की ए.टी.आर. समय पर भेजें संबंधित विभाग के अधिकारी:पंकज सेतिया

कुरुक्षेत्र, 5 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि समाधान शिविर लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। इन शिविरों में जिला के नागरिकों की समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की एटीआर संबंधित विभाग के अधिकारी समय पर भेजना सुनिश्चित करे।
अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनने के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस दौरान उपायुक्त ने क्रिड व अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं को सुना और मौके पर ही विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया और लंबित समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की एटीआर के लिए समय निर्धारित किया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारी तय समय सीमा में एटीआर रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। प्रशासन की तरफ से प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व वीरवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक किया जा रहा है।


उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे शिविरों का फायदा उठाएं। सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को समयबद्ध तरीके से समाधान करके इस फायदे को निरंतर चलाते रहें। समाधान शिविर में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से पेंशन, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जल आपूर्ति, सडक़ मुरम्मत, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रही। इन शिकायतों का समाधान करने के साथ-साथ लंबित शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments