Sunday, October 11, 2026
HomePatialaपटियाला के परशुराम चौक चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की...

पटियाला के परशुराम चौक चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ.त

पटियाला, 5 अक्टूबर, 2026 (बलजीत सरना): पटियाला के परशुराम चौक, बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, परशुराम चौक के पास एक ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के संबंध में पुलिस द्वारा परशुराम चौक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण थे, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments