Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaजिला प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने ली भाजपा पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की...

जिला प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने ली भाजपा पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक

फतेहाबाद, 5 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने की।
जिला प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को आमजन के बीच सक्रिय रहना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पूरा करें। मंडल और बूथ स्तर पर नियमित संपर्क एवं संवाद संगठन को और मजबूत बनाएगा।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य कर रहा है। जिले में संगठन के सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी जिला प्रभारी के समक्ष रखी।


इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन भारतभूषण मिढा, स. बलदेव सिंह ग्रोहा, राजपाल बैनीवाल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, सुमन खिचड़, नगर परिषद वाइस चेयरमैन सविता टूटेजा, डा. सुमन बजाज, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, डॉ. रणजीत ओड, सरदार जगदीप सिंह मोंगा, शम्मी धींगड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, अंकित सिंगला, अवतार तलवाड़ा, पूनम सिंगला, मंजू बाजीगर, विजय जांगड़ा, संदीप जिनागल, सोनू चालिया, सुरेंद्र बिश्नोई, सुभाष चंदोरा तथा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments