Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित सुरबाना जुरोंग का किया दौरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित सुरबाना जुरोंग का किया दौरा

हरियाणा में प्रस्तावित नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आई.एम.टी.) के लिए आधुनिक व्यवस्थाओं का किया अध्ययन

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शहरी विकास और बुनियादी ढांचा कंपनी सुरबाना जुरोंग  का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में विकसित की जा रही नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप  के लिए आधुनिक, एकीकृत और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्थाओं को समझना और उनका अध्ययन करना था।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कारोबारी इकाइयों को एक ही स्थान पर एकीकृत रूप से विकसित करने की प्रक्रिया का गंभीरता से अध्ययन किया। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट से लेकर सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन तक की व्यवस्थाओं की बारीकियों को विस्तार से समझा। इसके साथ ही, कारोबारी इकाइयों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए व्यवस्थित, सुविधाजनक और बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने से जुड़े प्रबंधों पर भी विशेष ध्यान दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा में उद्योगों के लिए सकारात्मक और निवेशक-अनुकूल माहौल तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा देना और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से लैस शहरों तथा औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना है।

सुरबाना जुरोंग के विशेषज्ञों के साथ चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने भविष्य के शहरों के विकास और आधुनिक सुविधाओं के साथ मजबूत व्यवस्थाएं तैयार करने की प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा में प्रस्तावित आई.एम.टी. को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे न केवल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments