Saturday, October 10, 2026
HomeSportsहरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा

हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2026 (हर्षलीन सिंह): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब वह बिना कप्तानी के दबाव के सिर्फ खेल के प्रति अपने प्यार के लिए मैदान पर उतरना चाहती हैं। हरमनप्रीत का यह फैसला गुवाहाटी में हुई बी.सी.सी.आई. की समीक्षा बैठक के बाद सामने आया। बैठक में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने टीम के हालिया प्रदर्शन पर चर्चा की।

37 वर्षीय हरमनप्रीत ने 2016 में टी-20 टीम की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद 2022 में उन्हें वनडे टीम की कमान मिली और 2023 से वह भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तान थीं।इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि कप्तानी छोड़ना आसान फैसला नहीं था। उन्होंने लिखा कि इस सफर में उन्हें कई यादें, भावनाएं और चुनौतियां मिलीं, जो हमेशा उनके साथ रहेंगी।

हरमनप्रीत ने यह भी कहा कि कप्तानी का अध्याय खत्म हुआ है, लेकिन क्रिकेट का सफर अभी जारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय महिला टीम इस समय मजबूत स्थिति में है।हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल नवंबर में पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। इसके अलावा टीम ने टी-20 प्रारूप में लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments