Sunday, October 11, 2026
HomePatialaएस.डी.एम.: कृषि विभाग तहसील पटियाला के किसानों को गांव स्तरीय कैंपों के...

एस.डी.एम.: कृषि विभाग तहसील पटियाला के किसानों को गांव स्तरीय कैंपों के माध्यम से पराली प्रबंधन के प्रति कर रहा जागरूक

पटियाला, 6 अक्टूबर 2026 (हर्षलीन सिंह): डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. हिमांशु अग्रवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार एस.डी.एम. पटियाला गुरदेव सिंह धम्म के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सी.आर.एम. योजना के तहत आई.ई.सी. गतिविधियों के माध्यम से किसानों को पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए धान की कटाई से पहले गांव स्तर पर कैंप, मोबाइल वैन, नुक्कड़ नाटक और स्कूल गतिविधियों के जरिए जागरूक किया जा रहा है।

इस संबंध में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दारा सिंह ने बताया कि ब्लॉक कृषि अधिकारी पटियाला डॉ. गुरमीत सिंह और ब्लॉक कृषि अधिकारी भूनहेड़ी डॉ. मनदीप सिंह के अधीन आने वाले सर्कलों में अब तक 64 गांव स्तर और 2 ब्लॉक स्तर के कैंप लगाए जा चुके हैं। इन कैंपों में गांवों के सरपंचों, नंबरदारों, चौकीदारों और करीब 2,000 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

इन कैंपों के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी (दौणकलां) डॉ. रविंदरपाल सिंह चट्ठा, डॉ. बलविंदर कौर (सनौर) तथा कृषि विकास अधिकारी डॉ. जशनदीप कौर (लंग), डॉ. जसपिंदर कौर (गज्जूमाजरा), डॉ. गगनदीप सिंह (धबलान), डॉ. जसप्रीत सिंह रंधावा (डकलां), डॉ. विमलप्रीत सिंह, कृषि उपनिरीक्षकों और आत्मा स्टाफ द्वारा किसानों को पराली को खेतों में ही जोतने तथा गांठें बनाकर औद्योगिक इकाइयों को उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई गई सी.आर.एम. मशीनरी का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर किसानों को बताया गया कि वे कृषि विभाग और सहकारी समितियों से संपर्क करके सी.आर.एम. मशीनरी की मांग कर सकते हैं, ताकि पराली जलाने की घटनाओं को कम करके पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments