फतेहगढ़ साहिब, 6 अगस्त 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब सरकार द्वारा खेलों को दी जा रही प्राथमिकता ने गांवों और शहरों की खेल प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए एक व्यापक मंच उपलब्ध करवाया है। जब युवाओं के कदम खेल मैदान की ओर बढ़ते हैं तो उनकी ऊर्जा को मंजिल, मेहनत को उद्देश्य और जीवन को अनुशासन मिलता है। यह बात हलका विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने खेलां वतन पंजाब दियां सीजन-2026, सीजन-04 के जिला स्तरीय खेल मुकाबलों के तहत बास्केटबॉल के अंतिम दिन बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कही।
विधायक ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक मजबूत सामाजिक ढाल का काम भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जीत-हार की सोच से ऊपर उठकर अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लें और स्वस्थ, नशा-मुक्त एवं खेलता पंजाब बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
खेल परिणामों के संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में अबरान खान ने पहला स्थान हासिल किया। फेंसिंग (अंडर-14 लड़के, फॉयल) मुकाबले में जसदीप सिंह ने पहला, सेवक सारकी ने दूसरा, जबकि एकमनूर सिंह और वंशानूर सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कों के फॉयल वर्ग में मनिंदर सिंह प्रथम, मनविंदर सिंह द्वितीय तथा बलविंदर सिंह और करणवीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कियों के फॉयल वर्ग में सहजप्रीत कौर ने पहला, खुशप्रीत कौर ने दूसरा तथा तेगनूर कौर और अवनीत ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि गतका (अंडर-17 लड़के, सिंगल स्टिक व्यक्तिगत) मुकाबले में जपजोत सिंह ने पहला, करणवीर सिंह ने दूसरा तथा जसकीरत सिंह और जपजीत प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। गतका (अंडर-17 लड़के, फ्री स्टिक व्यक्तिगत) वर्ग में करनदीप सिंह प्रथम, हरमनदीप सिंह द्वितीय तथा अरमानजोत सिंह और अचन बडगौती तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह गतका (अंडर-21 लड़के, सिंगल स्टिक व्यक्तिगत) मुकाबले में जसकरण सिंह ने पहला, अग्निदीप सिंह ने दूसरा तथा अर्शदीप सिंह और बलकार सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री रशपिंदर राजा, चेयरमैन मार्केट कमेटी चनारथल कलां मनदीप सिंह पोला, ब्लॉक समिति सदस्य ब्लॉक खेड़ा, प्रिंस शर्मा, डॉ. हतिंदर सूरी, स. जरनैल सिंह, श्री राजेश मदान, डॉ. बबीता चोपड़ा, श्री विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।





