Saturday, October 10, 2026
HomeNationalउत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में हिली धरती

उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में हिली धरती

चमोली, 7 अक्टूबर 2026 (हर्षप्रीत कौर):  उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 10:23 बजे आए भूकंप के झटके चमोली समेत प्रदेश के कई जिलों में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र चमोली क्षेत्र में था और इसकी गहराई जमीन की सतह से करीब 13 किलोमीटर नीचे बताई गई है। एन.सी.एस. ने भूकंप का स्थान 30.103° उत्तरी अक्षांश और 79.561° पूर्वी देशांतर दर्ज किया है।

कई जिलों में महसूस हुए झटके

भूकंप का असर उत्तराखंड के चमोली, चंपावत, बागेश्वर, उत्तरकाशी, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी सहित कई क्षेत्रों में महसूस किया गया। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र की बोरबल्दा ग्राम पंचायत और आसपास के इलाकों में लोगों ने तेज झटके महसूस किए।

वहीं, ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर और काशीपुर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। देहरादून जिले के ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों से भी धरती हिलने की सूचना सामने आई।

फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी जिले से जनहानि या बड़े स्तर पर संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय स्तर पर किसी भी संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments