नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एंथ्रोपिक ने अपने ए.आई. असिस्टेंट जुड़ा क्लॉड को गूगल वर्कस्पेस से जोड़ते हुए यूजर्स के लिए काम करने का नया तरीका पेश किया है। कंपनी ने 6 अक्टूबर को घोषणा की कि जुड़ा क्लॉड फोर गूगल वर्कस्पेस अब public बीटा के रूप में सभी पेड क्लॉड प्लान्स के लिए उपलब्ध है। इस इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स में काम करते समय जुड़ा क्लॉड की मदद ले सकते हैं और कुछ कार्य सीधे अपनी गूगल फाइलों में करवा सकते हैं।
नई सुविधा का मुख्य उद्देश्य यह है कि यूजर्स को ए.आई. की मदद लेने के लिए बार-बार गूगल वर्कस्पेस और क्लॉड के अलग-अलग टैब या ऐप्स के बीच जाने की जरूरत न पड़े। गूगल Docs, Sheets या Slides खोलने के बाद क्लॉड को sidebar के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। Claude मौजूदा फाइल के संदर्भ को समझकर चुने गए टेक्स्ट, सेल्स या स्लाइड्स पर काम करने में मदद कर सकता है। एंथ्रोपिक ने इसके साथ गूगल Docs, Sheets और Slides के लिए अलग-अलग connectors भी बीटा रूप में जारी किए हैं, जिनके जरिए क्लॉड की chat से ही गूगल फाइलें बनाने और उन्हें edit करने की सुविधा मिलती है।गूगल डोक्स में क्लॉड की मदद से यूजर्स किसी वाक्य को अधिक स्पष्ट कर सकते हैं, heading की भाषा या स्टाइल बदल सकते हैं और बड़े दस्तावेजों के लिए edits के सुझाव ले सकते हैं। ये सुझाव sidebar में suggestion cards के रूप में भी दिए जा सकते हैं, जिससे यूजर्स को अपने मूल दस्तावेज में बदलाव लागू करने से पहले उनकी समीक्षा करने का मौका मिलता है। क्लॉड की मदद से executive summary तैयार करने और दस्तावेज में tables बनाने जैसे काम भी किए जा सकते हैं।
गूगल Sheets में यह इंटीग्रेशन खास तौर पर डेटा के साथ काम करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है। क्लॉड को spreadsheet के संदर्भ के साथ काम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे डेटा को समझने, व्यवस्थित करने और spreadsheet में बदलाव करने जैसे काम आसान हो सकते हैं। इसी तरह Google Slides में presentation तैयार करने या मौजूदा slides को बेहतर बनाने के लिए भी ए.आई. की मदद ली जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, यह integration वर्कस्पेस के अंदर AI-assisted editing को और अधिक आसान और सीधा बनाती है।एंथ्रोपिक का यह कदम गूगल के अपने ए.आई. assistant Gemini के मुकाबले वर्कस्पेस में Claude की मौजूदगी को और मजबूत करता है। गूगल पहले से ही Docs, Sheets, Slides और Drive में Gemini आधारित ए.आई. सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जिसके जरिए यूजर्स documents, spreadsheets और presentations बनाने, संपादित करने और जानकारी का विश्लेषण करने के लिए AI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि क्लॉड for गूगल वर्कस्पेस इस समय पब्लिक बीटा में है, इसलिए इसकी सुविधाओं और प्रदर्शन में आगे और बदलाव किए जा सकते हैं। एंथ्रोपिक की ओर से गूगल वर्कस्पेस के साथ Claude की यह गहरी integration इस बात का संकेत है कि ए.आई. assistants अब सिर्फ सवालों के जवाब देने वाले chatbots तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि डॉक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट्स और प्रेजेंटेशंस जैसे रोजमर्रा के कामों में सीधे editing और प्रोडक्टिविटी टूल्स के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।





