पटियाला, 7 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पटियाला के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दारा सिंह ने बताया कि खरीफ के बाद रबी की फसलों संबंधी जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप माननीय श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, कृषि मंत्री, पंजाब के दिशा-निर्देशों तथा कृषि निदेशक डॉ. गुरजीत सिंह बराड़ के कुशल नेतृत्व में 9 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को के.एस. फार्म, गांव डकाला में आयोजित किया जा रहा है।
इस कैंप के मुख्य अतिथि श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, विधायक, समाना होंगे, जबकि कैंप का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. हिमांशु अग्रवाल करेंगे।
कैंप के विशेष अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक (घनी खेती) डॉ. जंगीर सिंह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में किसानों को जानकारी देंगे।
इस कैंप में कृषि विज्ञान केंद्र रौणी, फार्म सलाहकार केंद्र पटियाला तथा कृषि विभाग के वैज्ञानिक रबी की फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी किसानों के साथ साझा करेंगे।
इस जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से लगभग 1,000 किसान भाग लेंगे।





