Sunday, October 11, 2026
HomePunjabडॉ. परमिंदर चोपड़ा ने पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक के रूप में...

डॉ. परमिंदर चोपड़ा ने पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक के रूप में संगरूर में संभाला पदभार

संगरूर, 7 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): डॉ. परमिंदर चोपड़ा ने आज संगरूर में पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर विभाग के मौजूदा एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, पारिवारिक सदस्यों, पॉलिटेक्निक स्टाफ और कार्यालय स्टाफ ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदभार संभालने के बाद डॉ. परमिंदर चोपड़ा ने कहा कि पशुपालकों को समय पर और बेहतर विभागीय सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से विभागीय कामकाज को और अधिक सुचारू बनाया जाएगा तथा पशुपालकों की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि पशुपालन कृषि से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सहायक व्यवसाय है। इसे अधिक लाभकारी बनाने के लिए पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीकों और विभागीय सुविधाओं संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पशुओं की स्वास्थ्य देखभाल, बीमारियों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण और तकनीकी मार्गदर्शन संबंधी सेवाओं को प्रभावी ढंग से पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी लगन के साथ निभाने तथा कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल और समर्पण से ही विभागीय सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्टाफ ने डॉ. परमिंदर चोपड़ा को विभागीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। डॉ. चोपड़ा ने सभी की ओर से मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर उनकी पत्नी श्रीमती जसप्रीत कौर, एस.एस. अध्यापिका, और पुत्र जशनपाल सिंह चोपड़ा के अलावा संगरूर से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुखविंदर सिंह, बरनाला से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. लखवीर सिंह, डॉ. परमिंदरजीत सिंह एस.वी.ओ. संगरूर, डॉ. जगविंदर कौर एस.वी.ओ. सुनाम, डॉ. जसकरण सिंह एस.वी.ओ. धूरी, डॉ. स्विंदर पाल एस.वी.ओ. दिड़बा, डॉ. विशाल दीप एस.वी.ओ. लहरागा, डॉ. सिमरजोत मीमसा, कमल जे.आर.एफ. बरनाला, पॉलिटेक्निक स्टाफ और कार्यालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments