Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान लंबित नोटिसों का होगा...

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान लंबित नोटिसों का होगा निपटान:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 7 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान लंबित नोटिसों के निपटान के लिए संबंधित मतदाता केंद्रों पर 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाताओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर लंबित नोटिसों का निपटान किया जाएगा। साथ ही संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित शिविरों की नियमित निगरानी करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि शिविरों के दौरान की जा रही कार्रवाई की फोटो एवं वीडियो तैयार कर उसी दिन मुख्यालय भेजी जाए। इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। संबंधित अधिकारी अपने-अपने उपमंडल में भी यह शिविर लगवाना सुनिश्चित करें और नोटिसों का समयबद्ध निपटान करवाना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर रहना सुनिश्चित करें और शिविरों के दौरान मामलों का निपटान करवाए। अगर कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया गया है तो उसके विरुद्ध आयोग के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे विशेष शिविरों का लाभ उठाते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों और मतदाता सूची से संबंधित अपने लंबित मामलों का समय पर निपटान करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments