23.32 लाख रुपये की लागत से 2.98 किलोमीटर लंबी सड़क पर डाला जाएगा प्रीमिक्स
फतेहगढ़ साहिब, 7 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): हलका विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने आज गांव भद्दलथूहा, रंघेड़ा रोड से बीड़ भमारसी तक लगभग 2.98 किलोमीटर लंबी सड़क पर 23.32 लाख रुपये की लागत से प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरुआत करवाई।
इस अवसर पर विधायक लखबीर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह पहल लोगों को बेहतर आवागमन सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगी।
विधायक ने कहा कि भद्दलथूहा, रंघेड़ा रोड से बीड़ भमारसी तक इस सड़क की हालत पिछले लंबे समय से खराब थी, जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की जा रही है। उन्होंने गांवों के लोगों से अपील की कि चल रहे विकास कार्यों की स्वयं निगरानी करें, ताकि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे।
इस अवसर पर सरपंच बलकार सिंह, हरदीप सिंह नंबरदार, हरदीप सिंह, करनैल सिंह, जसविंदर सिंह, जगतार सिंह, हरजिंदर सिंह, लखवीर सिंह, जगदीप सिंह और निर्मल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।





