Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaकिसानों के हित में सरकार ने हरियाणा में निर्धारित समय से पहले...

किसानों के हित में सरकार ने हरियाणा में निर्धारित समय से पहले शुरू की गई धान की खरीद:श्याम सिंह राणा

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को अनाज मंडी लाडवा और अनाज मंडी बाबैन का किया दौरा, कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को अपने सामने धान की फसल की नमी की करवाई जांच
लाडवा/बाबैन,  8 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान की खरीद निर्धारित समय से पहले शुरू कर दी है। प्रदेश में धान की खरीद 1 अक्टूबर के बजाय 29 सितंबर से शुरू कर दी गई है। धान खरीद का कार्य 15 नवंबर तक चलेगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को अनाज मंडी लाडवा और अनाज मंडी बाबैन का दौरा कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों, आढ़तियों, राइस मिलरों, व्यापारियों और अधिकारियों से बातचीत कर सीजन की व्यवस्था की जानकारी हासिल की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को अपने सामने धान की फसल की नमी भी जांच करवाई। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा कहा कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान (कॉमन) के लिए 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान (ग्रेड-ए) के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रदेश में धान की खरीद 249 मंडियों/खरीद केंद्रों के माध्यम से की जा रही है।


उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों को जियो-फेंसिंग सुविधा से युक्त किया गया है। प्रदेश में धान की खरीद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। इनमें पीने का पानी, शौचालय, पानी की निकासी, हेल्प डेस्क सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। धान में नमी की समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा धान की हार्वेस्टिंग के संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जा चुके है। हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अन्नदाता के एक-एक दाने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है और किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, चेयरमैन जसविंदर सैनी, मंडी चेयरमैन लाभ सिंह, प्रधान पुरुषोत्तम लाल, मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार, मंडी के प्रधान राजीव आर्य, स्वीटी भुल्लर, संजय गर्ग, जितेंद्र गर्ग, सुख श्याम, नायब सिंह पटाक माजरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments