Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaयशस पांचाल के द्वितीय जन्म दिवस पर खेल प्रतियोगिता का किया गया...

यशस पांचाल के द्वितीय जन्म दिवस पर खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कुरुक्षेत्र 9 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  कोच रजत पांचाल ने बताया कि यशस एथलेटिक अकैडमी के द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को गांव बाखली के राजीव गांधी खेल परिसर में आर्मी अग्निवीर टाइम ट्रायल रैली 1600 मीटर ओर 400 मीटर रेस का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता रजत पांचाल के द्वारा अपने पुत्र के द्वितीय जन्म दिवस के उपलक्ष में करवाई गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भल्ले गिरी जी महाराज व जयभगवान शर्मा डीडी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में एसएचओ सुनील वत्स ने मुख्यातिथि और विशिष्ठ अतिथि के रुप में सरपंच बलजीत सिंह, ब्लॉक समिति मेंबर कपिल सिंह, हंसपाल एक्सप्रेश अकैडमी ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अकैडमी द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।


कोच रजत पंाचाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1600 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अभिषेक को 4100 रुपए, महादेव को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 3100 रुपए, तृतीय स्थान पर रहने पर बिल्लू को 2100 रुपए और चौथे से दसवां स्थान प्राप्त करने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 500-500 रुपए, 11वें से 15वें स्थान पर रहने पर 100-100 रुपए और 16वें से 30वें स्थान प्राप्त करने पर मैडल देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान सचिन को 1500 रुपए, द्वितीय स्थान महादेव 1100 रुपए, तृतीय स्थान नितेश को 900 रुपए, चौथे और पांचवें स्थान पर 500 रुपए, छटे से दसवें स्थान तक प्रत्येक को 100 रुपए, 11वें से 30वें स्थान तक के खिलाडिय़ों को मैडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अकैडमी द्वारा गरीब बच्चें को वर्ष 2020 से नि:शुल्क खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अकैडमी के अब तक 100 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments