Saturday, October 10, 2026
HomeTechnologiesइंडिया मोबाइल कांग्रेस में ए.आई. स्मार्ट चश्मे, एलेक्सा प्लसऔर स्मार्ट खेती की...

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में ए.आई. स्मार्ट चश्मे, एलेक्सा प्लसऔर स्मार्ट खेती की तकनीकें प्रदर्शित

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): यशोभूमि में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), स्मार्ट चश्मे, डिजिटल भुगतान और अगली पीढ़ी के टेलीकॉम नेटवर्क से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

अमेजन का एलेक्सा प्लस बातचीत के संदर्भ को समझकर घरेलू कामों, रिमाइंडर और योजना बनाने में मदद करने के लिए विकसित किया गया है। वहीं रिलायंस जियो ने ए.आई. स्मार्ट चश्मे की तकनीक प्रदर्शित की, जिसमें यू.पी.आई. भुगतान, लाइव ट्रांसलेशन और बातचीत जैसी सुविधाएं दिखाई गईं। प्रदर्शनी में मोबाइल नंबर की पहचान के लिए SMS OTP पर निर्भरता घटाने वाली तकनीकें भी पेश की गईं। इनके जरिए मोबाइल नेटवर्क और सिम से जुड़ी जानकारी के आधार पर उपयोगकर्ता की पहचान सत्यापित की जा सकती है।

इसके अलावा एच.सी.एल.टेक. और एरिक्सन ने ए.आई. आधारित नेटवर्क प्रबंधन, 5G और 6G तकनीकों पर अपने समाधान प्रदर्शित किए। इन तकनीकों का उद्देश्य नेटवर्क की खराबी का पहले पता लगाना और सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाना है। इनवास टेक्नोलॉजीज ने सेंसर और इंटरनेट आधारित स्मार्ट खेती के समाधान भी दिखाए। इन तकनीकों से भविष्य में डिजिटल भुगतान, संचार, घरेलू कामकाज और खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने की संभावनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments