पटियाला, 9 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पटियाला शहर के विधायक श्री अजीतपाल सिंह कोहली ने आज खंडा चौक से आगे, बारादरी बाग के नजदीक 33 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए फुटपाथ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। फुटपाथ के निर्माण से क्षेत्र में पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में भी मदद मिलेगी।
इस मौके पर एक्सईएन श्री पियूष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विधायक श्री अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पटियाला शहर के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।





