Saturday, October 10, 2026
HomeHaryanaडी.डी.ए. डा. गिरीश नागपाल ने विभागीय टीम के साथ खेतों में फसल...

डी.डी.ए. डा. गिरीश नागपाल ने विभागीय टीम के साथ खेतों में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किया निरीक्षण

कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने तथा जीरो रेजिड्यू बर्निंग के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. गिरीश नागपाल ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ खेतों में पहुंचकर फसल अवशेषों में आग लगाने व अवशेष प्रबंधन को लेकर निरीक्षण किया और किसानों को जागरुक किया।
डीडीए डा. गिरीश नागपाल ने कहा कि खेतों में निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है तथा वायु प्रदूषण बढऩे के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने तथा उपलब्ध कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके पराली का खेत में ही प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया। विभाग द्वारा फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए खेत स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है और कर्मचारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों में आग न लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। किसानों और कृषि विभाग के सामूहिक प्रयासों से ही फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाई जा सकती है। कृषि विभाग कुरुक्षेत्र फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने, खेतों में सतत निगरानी रखने तथा जिले में शून्य फसल अवशेष जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments