कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार के लिए जिला की इच्छुक महिलाए 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाईनएमआईएस.डब्लयूसीडीएचआरवा
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले महत्वपूर्ण पुरस्कारों में 5 लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और शॉल के साथ सुषमा स्वराज पुरस्कार, 1.50 लाख रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र के साथ इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, 1 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र के साथ कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार तथा 1 लाख रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र के साथ बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला उद्यमी श्रेणियों में भी विजेताओं को 21 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्राप्त सभी आवेदनों की जांच जिला स्तरीय अनुशंसा समिति द्वारा की जाएगी। समिति द्वारा अनुशंसित पात्र मामलों का आवश्यक सत्यापन व पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों को मुख्यालय भेजा जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पात्र महिलाओं और संबंधित श्रेणियों के योग्य व्यक्तियों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाएं तथा उन्हें समय-सीमा के भीतर आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही योजना से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) के कार्यालय से संपर्क कर किया जा सकता है।





