कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी द्वारा 29 सितंबर से शुरू कर दिया गया था। इन दोनों एजेंसियों ने 9 अक्टूबर 2026 को देर सायं तक 3 लाख 44 हजार 115 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 2 लाख 54 हजार 518 मीट्रिक टन और हैफेड ने खरीदी 89 हजार 597 मीट्रिक टन धान का खरीद कार्य किया गया है। अब तक खरीदी गई धान में से 1 लाख 12 हजार 85 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है। खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य को निरंतर करने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी धान उठान कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति व हैफेड की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कला मंडी से 2850 एमटी, अमीन मंडी से 999 एमटी, बाबैन मंडी से 14925 एमटी, भौर सैयदां से 1748 एमटी, गुमथला गढू से 8606 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 20419 एमटी, झांसा मंडी से 11662 एमटी, थानेसर मंडी से 56148 एिमटी, लाडवा मंडी से 32870 एमटी, गांव नलवी से 2303 एमटी, पिहोवा मंडी से 36615 एमटी, पिपली मंडी से 16439 एमटी, शाहबाद मंडी से 39210 एमटी, थाना से 1034 एमटी, ठोल मंडी से 8690 एमटी धान खरीदा गया है। इसके अलावा हैफेड द्वारा बाबैन मंडी से 5629 एमटी, बारना मंडी से 624 एमटी, बोधनी से 1050 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 3158 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 6976 एमटी, कराह साहब से 3840 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 17214 एमटी, लाडवा मंडी से 10641 एमटी, लुखी मंडी से 508 एमटी, मलिकपुर से 1640 एमटी, नीमवाला से 1540 एमटी, पिहोवा मंडी से 15840 एमटी, पिपली मंडी से 1911 एमटी, शाहबाद मंडी से 18802 एमटी, ठोल मंडी से 224 एमटी क्विंटल धान की खरीद की गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति और हैफेड द्वारा कुल 3 लाख 44 हजार 115 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें एजेंसियों द्वारा 89 हजार 597 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। धान सीजन में एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।





