Saturday, October 10, 2026
HomePatialaभाषा विभाग, पंजाब ने वर्ष 2026 के सर्वश्रेष्ठ हिंदी एवं उर्दू पुस्तक...

भाषा विभाग, पंजाब ने वर्ष 2026 के सर्वश्रेष्ठ हिंदी एवं उर्दू पुस्तक पुरस्कारों की घोषणा की

विभिन्न विधाओं की 7 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को पंजाबी माह के दौरान प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार
पटियाला, 10 अक्टूबर 2026 (हर्षलीन सिंह): पंजाब सरकार द्वारा भाषा विभाग, पंजाब के माध्यम से हर वर्ष पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषा की पुस्तकों को प्रदान किए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ पुस्तक पुरस्कारों के तहत विभाग ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी एवं उर्दू पुस्तक पुरस्कारों (2026) की घोषणा कर दी है।
इस संबंध में भाषा विभाग, पंजाब के निदेशक श्री जसवंत सिंह जफर ने बताया कि ये पुरस्कार नवंबर 2026 में पंजाबी माह के राज्य स्तरीय समापन समारोह के दौरान भाषा भवन, पटियाला में प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए पिछले वर्ष यानी 2025 में प्रकाशित पुस्तकों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों और विषय विशेषज्ञों से इन पुस्तकों का मूल्यांकन करवाया गया, जिसके बाद सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन किया गया। प्रत्येक पुरस्कार के तहत 31,000 रुपये की नकद राशि के साथ एक दोशाला और सम्मान चिह्न भेंट किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में प्रकाशित हिंदी एवं उर्दू भाषा की विभिन्न विधाओं से संबंधित कुल 7 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार विजेता हिंदी पुस्तकें
आज घोषित परिणामों के अनुसार, सर्वश्रेष्ठ हिंदी पुस्तक पुरस्कारों के तहत निम्नलिखित पुस्तकों का चयन किया गया है:
  1. सुदर्शन कथा साहित्य (उपन्यास/कहानी) पुरस्कार: श्री सुरेश हंस की पुस्तक ‘कस्तूरी कुंडल’।
  2. इंद्रनाथ मदान (आलोचना/संपादन/ज्ञान/शोध) पुरस्कार: डॉ. राकेश प्रेम की पुस्तक ‘कथाशिल्पी प्रेमचंद’।
  3. बाबा फतेह सिंह (बाल साहित्य) पुरस्कार: डॉ. पूनम गुप्ता की पुस्तक ‘नन्हे कदम बड़ी बातें’।
  4. मोहन राकेश पुरस्कार (एकांकी/नाटक): प्रो. कश्मीर लूना की पुस्तक ‘जनक’।
पुरस्कार विजेता उर्दू पुस्तकें
सर्वश्रेष्ठ उर्दू पुस्तक पुरस्कारों के तहत निम्नलिखित पुस्तकों का चयन किया गया है:
  1. हाफिज महमूद शीरानी (आलोचना) पुरस्कार-2025: डॉ. सालिक जमील बराड़ की पुस्तक ‘उर्दू में अदब-ए-अतलाफ का मंजर-पस-ए-मंजर’।
  2. साहिर लुधियानवी शायरी पुरस्कार: हरभजन सिंह तसव्वर की पुस्तक ‘मन कीस्तम मन नीस्तम’।
  3. कन्हैया लाल पुरस्कार (नस्र/गद्य): मलकीत सिंह मछाणा की पुस्तक ‘चुटकियां’।
श्री जसवंत सिंह जफर ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनसे भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहने की अपील की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments