Sunday, October 11, 2026
HomeNationalCJP के तीन नेता शर्तों के साथ रिहा, एक साल तक शांति...

CJP के तीन नेता शर्तों के साथ रिहा, एक साल तक शांति भंग नहीं करने का निर्देश

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर, 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक साल की शर्त के साथ रिहा कर दिया। पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह के मुताबिक, तीनों नेताओं को अगले एक साल तक शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने की शर्त पर रिहाई मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें दिल्ली कैंट पुलिस थाने में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें शर्तों के साथ रिहा करने का फैसला सुनाया।
इस बीच, CJP ने चुनावी सूचियों में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया था। तीन नेताओं की रिहाई के बाद अब पार्टी के आगामी प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर नजर रहेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments