Monday, October 12, 2026
HomeHaryanaडिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र पहुंचे

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र पहुंचे

राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भगवद् गीता के उपदेश को विश्व भर तक पहुंचाने का महान कार्य किया है। उनके प्रयासों से कुरुक्षेत्र की पहचान आज एक धर्मक्षेत्र के साथ-साथ गीता के वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित हुई है।
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा रविवार को कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचे। डिप्टी स्पीकर ने संस्थान परिसर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान संस्थानम में धर्म के साथ-साथ समाज सेवा और जन सेवा के कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प समाज के लिए प्रेरणा हैं।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। गीता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करके ही हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारी, शहर के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments