कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में अब तक 5.13 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 3.94 लाख मीट्रिक टन (76.80 प्रतिशत) धान की खरीद की जा चुकी है। जिला में अब तक 1.69 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है, लिफ्टिंग दर 46.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही किसानों को अब तक 295.68 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मंडियों में 1.19 लाख मीट्रिक टन धान ऐसा है जो पहुंच चुका है, लेकिन नीलामी शेष है। रविवार को दोपहर तक 513 गेट पास के माध्यम से 13,383.52 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया। अब तक कुल 6537 गेट पास से 1.69 लाख मीट्रिक टन का उठान। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य खरीद के साथ-साथ उठान की गति भी बढ़ाई जाए, ताकि मंडियों में किसानों को अपनी फसल उतारने में कोई परेशानी न हो। सभी मंडियों में एचसीएस स्तर के नोडल अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। किसानों को 17 प्रतिशत नमी तक की धान की तुरंत खरीद सुनिश्चित की जा रही है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फसल का पैसा तेजी से किसानों के खातों में भेजी जा रहा है। जैसे ही खरीद एजेंसियों द्वारा बिलिंग और वेरिफिकेशन का कार्य पूरा होता है, वैसे ही भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 48 से 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान मिल जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को सुखाकर और 17 प्रतिशत नमी तक लाकर मंडी में लाएं ताकि उन्हें खरीद और भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।





