Monday, October 12, 2026
HomeHaryanaपात्र परिवारों को राशन, युवाओं को स्वरोजगार व महिलाओं सशक्तिकरण के तहत...

पात्र परिवारों को राशन, युवाओं को स्वरोजगार व महिलाओं सशक्तिकरण के तहत जारी होंगे नए डिपो लाइसेंस:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के गरीब एवं पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करने, युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले में उचित मूल्य की 164 रिक्त दुकानों (राशन डिपुओं) के लिए डिपो लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इच्छुक पात्र नागरिक इसके लिए 10 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन कर सकते है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ सुगमता से पहुंचाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाना है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल सरलहरियाणा.जीओवी.इन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें तथा आवश्यक जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट हरियाणाफूड.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। आवेदकों की सुविधा के लिए रिक्त उचित मूल्य की दुकानों का जिलावार एवं ग्रामवार विवरण भी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इन वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर अपने क्षेत्र में रिक्त दुकानों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने सभी इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से अपील करते हुए कहा कि वे आवेदन करने से पहले निर्धारित दिशा-निर्देशों, आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता संबंधी शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन करें। विभाग ने विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से न केवल स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि पात्र परिवारों तक राशन वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में भी मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments