Tuesday, October 13, 2026
HomePatialaजिला पटियाला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को लेकर गणनाकारों...

जिला पटियाला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को लेकर गणनाकारों और पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Patiala administration begins Census 2027 training for around 3,300 enumerators and supervisors. Self-enumeration runs from November 16–30, followed by population counting from December 1 to January 4.

पटियाला, 13 अक्टूबर, 2026 (छतरपाल सिंह): जिला पटियाला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) के संबंध में गणनाकारों और पर्यवेक्षकों के लिए चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ये प्रशिक्षण जिले की 6 तहसीलों, 5 नगर परिषदों और 4 नगर पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं। जनगणना सर्कुलर नंबर 27 के अनुसार, ये प्रशिक्षण 5 अक्टूबर, 2026 से 10 नवंबर, 2026 तक करवाए जाने हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त-कम-प्रधान जनगणना अधिकारी, पटियाला डॉ. हिमांशु अग्रवाल (आईएएस) के नेतृत्व में शुरू किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)-कम-जिला जनगणना अधिकारी दमनजीत सिंह मान (पीसीएस) जिला पटियाला में जनगणना नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

जिला स्तर पर प्रशिक्षित 58 फील्ड ट्रेनरों द्वारा 6 तहसीलों, 5 नगर परिषदों और 4 नगर पंचायतों में लगभग 3,300 गणनाकारों, पर्यवेक्षकों तथा आरक्षित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निगरानी अमन कुमार बलिहार, जिला समन्वयक, जनगणना संचालन विभाग, पंजाब, चंडीगढ़; निशू शर्मा, मास्टर ट्रेनर, पटियाला; सहायक अनुसंधान अधिकारी-कम-अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी जसविंदर कौर तथा जनगणना सेल की टीम द्वारा चार्ज स्तर पर जाकर की जा रही है।

जनगणना-2027 के दूसरे चरण में ये गणनाकार 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। इस दौरान नागरिकों से 40 सवाल पूछे जाएंगे।

तहसील और चार्ज स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान पर्यवेक्षकों और गणनाकारों को जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें व्यावहारिक प्रदर्शन और अभ्यास भी करवाया जा रहा है, ताकि जनगणना का कार्य सही तरीके से पूरा किया जा सके।

जिला पटियाला के अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)-कम-जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत कोई भी नागरिक 16 नवंबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक अपने घर की गणना स्वयं कर सकता है। उन्होंने जिला पटियाला के निवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना की प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक जनसंख्या गणना के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गणनाकार घर-घर जाकर लोगों की जनसंख्या गणना करेंगे और नागरिकों से 40 सवाल पूछेंगे।

उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल और अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), पटियाला ने जिले के सभी नागरिकों से भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपील की। जनगणना प्रशिक्षण की निगरानी के दौरान तहसील पटियाला में उप अर्थ एवं सांख्यिकी सलाहकार श्रीमती जसविंदर कौर, जिला समन्वयक अमन कुमार बलिहार, जनगणना सेल की टीम के सदस्य नरेंद्र कुमार, क्लर्क (लेखा), बिक्रमजीत सिंह, इन्वेस्टिगेटर, कुलइंदरजीत सिंह और हेमंत कुमार, इन्वेस्टिगेटर उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments