Tuesday, October 13, 2026
HomePatialaडीसी ने अंतिम मतदाता सूचियों की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करवाई

डीसी ने अंतिम मतदाता सूचियों की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करवाई

Patiala DC Dr. Himanshu Aggarwal provides hard and soft copies of the final voter lists to political parties under SIR-2026. The district's electorate has increased by 53,470 to 14,34,888 voters.

पटियाला, 13 अक्टूबर, 2026 (हरप्रीत कौर): जिला चुनाव अधिकारी-कम-उपायुक्त, पटियाला डॉ. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों और अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर-2026 के तहत अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, सत्यापन और उन्हें अंतिम रूप देने के लिए की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। जिला पटियाला में पहले मतदाताओं की कुल संख्या 13,81,418 थी, जिसमें 53,470 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही अब जिले में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 14,34,888 हो गई है।

बैठक के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन और उनकी उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पटियाला के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो सहित अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का एक सेट राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों और अधिकृत प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाया गया। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव के माध्यम से भी दी गई, ताकि राजनीतिक पार्टियां अपने रिकॉर्ड के लिए अंतिम मतदाता सूचियों की जांच कर सकें।

जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को बताया कि अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन के बाद भी यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है, तो वह अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भर सकता है। इसी प्रकार, यदि किसी मृतक या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो नाम हटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 भरा जा सकता है। मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन करवाने या एक स्थान से दूसरे स्थान पर निवास बदलने की स्थिति में फॉर्म नंबर 8 भरा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ये फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बूथ के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के पास जमा करवाए जा सकते हैं। इसके अलावा, ये फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल voter.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी जमा करवाए जा सकते हैं।

प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों का निपटारा मतदाता सूचियों के निरंतर पुनरीक्षण के दौरान किया जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि वोटर कार्ड, मतदाता सेवाओं और एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments