राइस मिल परिसर में धान की सुखाई और तुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर लाइसेंस होगा तत्काल प्रभाव से निलंबित
शाहाबाद, 15 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): मार्केट कमेटी शाहाबाद के चेयरमैन करण राज सिंह तूर ने शाहाबाद की सभी राइस मिलों के लिए सख्त आदेश जारी किया है। इस आदेश में राइस मिल में धान सुखाई के आदेशों को निरस्त किया जाता है। मार्केट कमेटी, शाहाबाद के अधीन एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाली सभी राइस मिलों को स्पष्ट रूप से सूचित करें कि किसी भी राइस मिल परिसर में धान की सुखाई एवं तुलाई किया जाना मान्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि सभी राइस मिलर अपने-अपने राइस मिल में धान की सुखाई अथवा तुलाई का कार्य किसी भी स्थिति में न करें तथा जारी निर्देशों की पूर्णतः पालना सुनिश्चित करें। यदि उक्त आदेशों के विपरीत किसी भी राइस मिल में धान की सुखाई अथवा तुलाई का कार्य किया हुआ पाया जाता है, तो संबंधित राइस मिल का लाइसेंस बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित राइस मिलर की होगी।
चेयरमैन ने संबंधित एसोसिएशन को निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करवाना एवं सभी संबंधित राइस मिलर्स को इसकी जानकारी देना सुनिश्चित करें।






