Thursday, October 15, 2026
HomeHaryanaशाहाबाद मंडी में राइस मिल की सुखाई पर रोक, फर्जी गेट पास...

शाहाबाद मंडी में राइस मिल की सुखाई पर रोक, फर्जी गेट पास पर लगेगी लगाम: एस.डी.एम. शंभू राठी

शाहाबाद, 15 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): एस.डी.एम. शाहाबाद शंभू राठी ने कहा कि शाहबाद मंडी में पर्याप्त स्थान को ध्यान में रखते हुए और फर्जी गेट पास रोकने हेतु राइस मिल में धान की सुखाई बंद कर दी गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में अब जगह की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसानों को अपनी धान सुखाने के लिए राइस मिलों में जाने की आवश्यकता नहीं है। यह कदम पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया गया है।

एसडीएम ने बताया कि कल 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद से ट्रॉली में कट्टों के माध्यम से लाई जाने वाली धान के गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि ट्रॉली में कट्टों के माध्यम से धान लाकर फर्जी गेट पास बनवाए जाते हैं, जिससे असली किसानों को नुकसान होता है। इस प्रथा को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अब केवल वास्तविक और खुले रूप में लाई गई धान के ही गेट पास जारी होंगे।

प्रशासन का यह सख्त कदम किसानों के हित में है ताकि मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments