फतेहाबाद, 15 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में देश के प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच है कि देश के विकास में विद्यार्थी, युवा, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, शोधकर्ता सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की शुरुआत की गई है। यह अभियान देश की समस्याओं के समाधान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय ‘उदय कमल’ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।
प्रवीन जोड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां देश का कोई भी नागरिक किसी वास्तविक समस्या का नवीन, व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान प्रस्तुत कर सकता है। सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि इनोवेशन चैलेंज इसके बाद भी जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थानों के माध्यम से तथा आम नागरिक सीधे पोर्टल पर अपने सुझाव, मॉडल, दस्तावेज, वीडियो एवं डिजाइन अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की समस्याओं का समाधान केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व भी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सौर ऊर्जा से संचालित ट्यूबवेलों की कार्यक्षमता बढ़ाने, कम पानी में अधिक सिंचाई करने, खेतों में पानी की बर्बादी रोकने तथा फसलों को पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए करंटयुक्त तारों के सुरक्षित विकल्प विकसित किए जा सकते हैं। इसी प्रकार सड़क, रेल एवं औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों की लागत घटाने और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उपयोगी उपकरण तैयार करने जैसे विषयों पर नवाचार किए जा सकते हैं।
प्रवीन जोड़ा ने बताया कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ इनोवेटर को एक लाख रुपये तथा राज्य स्तर के शीर्ष तीन इनोवेटरों को पांच-पांच लाख रुपये के पुरस्कार का प्रावधान है। राज्य के चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली जोन में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा।
सेवा संकल्प अभियान की उपलब्धियां बताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि फतेहाबाद जिले में 13 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 478 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिले में 44 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुए। ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत 867 स्कूलों में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें 45,837 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत 30 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षमय जीवन को प्रस्तुत किया गया। ‘आंगन का मिलन’ अभियान के तहत जिले की विभिन्न आंगनवाड़ियों में 3,145 कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सभी ब्लॉकों एवं नगर पालिकाओं में शिविर लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।
अंत में प्रवीन जोड़ा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, किसानों, युवाओं एवं आम नागरिकों से सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जब देश का प्रत्येक नागरिक समस्या के साथ उसका समाधान भी प्रस्तुत करेगा, तभी विकसित भारत का संकल्प वास्तविकता में बदलेगा।

इस अवसर पर सफाई आयोग के सदस्य चंद्रप्रकाश बोस्ती, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीप मोंगा, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, राहुल सेठी, सोनू व पूनम सिंगला भी उपस्थित रहे।