उन्होंने बताया कि जो युवा फिजिकल टेस्ट की तैयारी करना चाहते हैं, वे सी-पाइट कैंप, गांव शहीदगढ़, बस्सी पठाना के नजदीक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाने के बाद प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण करवाने के लिए युवाओं को दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए फॉर्म अथवा एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, जाति प्रमाणपत्र और रिहायशी प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी तथा दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण के दौरान पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार युवाओं को भोजन और रहने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9877678994 और 7888586296 पर संपर्क किया जा सकता है।






