Friday, October 16, 2026
HomePunjabपरमिंदर सिंह ढींडसा को झटका; गांव मनियाणा के कई परिवार आम आदमी...

परमिंदर सिंह ढींडसा को झटका; गांव मनियाणा के कई परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

मूनक/संगरूर, 16 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): विधानसभा हलका लहरा के गांव मनियाणा में परमिंदर सिंह ढींडसा को राजनीतिक झटका लगा है। ढींडसा परिवार के करीबी रहे जगतार सिंह, मनदीप सिंह और जज सिंह सहित कई परिवारों ने उनका साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने का फैसला किया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का स्वागत करते हुए उन्हें उचित मान-सम्मान देने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पार्टी से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए महत्वपूर्ण है। सभी साथियों को साथ लेकर हलके की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए साथियों के अनुभव और सहयोग से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हलका लहरा के गांवों और शहरों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, लोगों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करने के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

बरिंदर कुमार गोयल ने पार्टी में शामिल हुए परिवारों से अपील की कि वे गांव की साझा जरूरतों और लोगों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाएं, ताकि उनके समाधान के लिए आपसी तालमेल से काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही गांवों के सर्वांगीण विकास को और गति दी जा सकती है।

उन्होंने दोहराया कि पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, उन्हें पार्टी की गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में साथ लेकर चला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments