पटियाला, 17 अक्टूबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): सीबीएसई स्पोर्ट्स कमेटी, दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुशीला देवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व तथा आयोजन सचिव एवं ताइक्वांडो कोच सतविंदर सिंह के समन्वय से सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के वाइस चांसलर डॉ. जगदीप सिंह, महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पुष्पिंदर सिंह गिल और डॉ. राजदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में लगभग 4,500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से 850 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय सीबीएसई स्कूलों से हैं। प्रतियोगिता में बहरीन, दोहा, कतर, दुबई, सऊदी अरब, कुवैत और ओमान सहित विभिन्न देशों से आए खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक संजय चौहान हैं। तकनीकी समिति में सुनीता राय, सरबजीत सिंह, फुलेल सिंह, सुखचरण सिंह, बलविंदर सिंह, हरभजन सिंह और रुपिंदर सिंह अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वहीं, मेडिकल टीम में ईशांत कंबोज और बलजोत कौर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह, स्कूल ट्रस्टी कुणाल अग्रवाल, अमनिंदर सिंह बाबा, हरीश सिंह रावत, परमजीत सिंह सोही, जगतार सिंह, अमनदीप कौर, हरप्रीत कौर, नवदीप कौर, गुरनाम कौर, सतविंदर सिंह, गुरदीप सिंह धालीवाल, निर्भय सिंह टोहड़ा, बिक्रम ठाकुर, दीपिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, शुभम कुमार, गुरजीत सिंह, एसपी सुरिंदरपाल सिंह, निखिल शर्मा और प्रेस प्रभारी जसविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






