Thursday, November 5, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और...

समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से हो रहा है निदान:अमन कुमार

कुरुक्षेत्र, 19 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। अहम पहलू यह है कि समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निदान प्रभावी तरीके से हो रहा है।
एसडीएम अमन कुमार सोमवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले। समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी व डीडीपीओ विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments