Thursday, November 5, 2026
HomeHaryanaभगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का पढ़ाता...

भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का पढ़ाता है पाठ : सुमन सैनी

कुरुक्षेत्र, 21 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर विनम्रता की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि चाहे कितनी भी बड़ी बुराई क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा अच्छाई और सच्चाई की ही होती है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाता है।
विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर आज कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा भी विशेष रूप से उनके साथ मौजूद रहे। थीम पार्क पहुंचने पर दशहरा कमेटी और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुमन सैनी और सुभाष सुधा का पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। पूरे थीम पार्क परिसर को दशहरे के अवसर पर आकर्षक लाइटों, झांकियों और भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित चित्रों से सजाया गया था।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की पूजा की और शस्त्र पूजन में भाग लिया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उपाध्यक्षा सुमन सैनी और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भगवान श्रीराम की भव्य झांकियों का अवलोकन किया और रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुईं। जैसे ही पुतलों का दहन हुआ, पूरा थीम पार्क जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने उपस्थित बच्चों और युवाओं से अपील की कि वे अपने अंदर के अहंकार, क्रोध, आलस्य और बुराई रूपी रावण का दहन करें और एक अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लें।
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने दी शुभकामनाएं
हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती धर्म और सत्य की धरती है। यहां हर वर्ष दशहरे का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। थीम पार्क में आयोजित यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करता है। उन्होंने दशहरा कमेटी के प्रयासों की सराहना की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments