कुरुक्षेत्र, 4 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह रत्नावली-हरियाणा दिवस (1 से 4 नवंबर 2026) में आज हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

कला के प्रति अपने प्रेम को दर्शाते हुए चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा जी ने आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम को अपने निजी कोष से 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन बंजारा ने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और ऐसी प्रतिभाओं को हमेशा प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर उनके साथ जगदीश बंजारा, नरेश बंजारा, राजू सिकलीगर, राम भक्त धर्मसोत, ईसर सिंह धर्मसोत, जसविंदर सिंह भुकड़ी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






