Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabकानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों की शहादतों...

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों की शहादतों को हमेशा याद रखा जाएगा : एस.एस.पी.

फतेहगढ़ साहिब, 21 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब पुलिस के जवानों की शहादतों को हमेशा याद रखा जाएगा, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पंजाब पुलिस का गौरवशाली इतिहास है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इन विचारों को जिला पुलिस प्रमुख श्री शुभम अग्रवाल ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन, महद्दियां में आयोजित पुलिस शहीदी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों ने जो कुर्बानियां दी हैं, वे अपने आप में बेमिसाल हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस के अधिकारियों और जवानों से आह्वान किया कि वे शहीदों से प्रेरणा लेकर जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाती रहेगी। पंजाब पुलिस हर मुश्किल घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए डीएसपी खुशप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टुकड़ी ने सलामी दी तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इस दौरान डीएसपी राजेश कुमार मल्होत्रा ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के नाम पढ़कर सुनाए।

इस अवसर पर सीआरपीएफ की 13वीं बटालियन के कमांडेंट बिक्रम सिंह शेखावत, होमगार्ड्स कमांडेंट श्री अजयपाल सिंह, एसपी (डी) अमनदीप सिंह बराड़, एसपी ऑपरेशन धर्मवीर सिंह, डीएसपी कुलबीर सिंह, डीएसपी राज कुमार, जिला अटॉर्नी कुलविंदर सिंह बाजवा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रकिंदर सिंह सहित शहीद जवानों के परिजनों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments