Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabमोहाली में जमीन अधिग्रहण की दरों पर विवाद, किसानों ने GAMADA के...

मोहाली में जमीन अधिग्रहण की दरों पर विवाद, किसानों ने GAMADA के फैसले का किया विरोध

मोहाली, 24 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा सेक्टर-87 के व्यावसायिक क्षेत्र के विस्तार के लिए चार गांवों की 196.44 एकड़ जमीन के अधिग्रहण हेतु तय की गई दरों का विरोध तेज हो गया है। गमाडा ने सोहाना, नानूमाजरा, मानकमाजरा और संभालकी गांवों के लिए ₹4.27 करोड़ से ₹5.61 करोड़ प्रति एकड़ तक की दरें घोषित की हैं। घोषित दरों के अनुसार, सोहाना में ₹5.61 करोड़, नानूमाजरा में ₹4.56 करोड़, मानकमाजरा में ₹5.03 करोड़ और संभालकी में ₹4.27 करोड़ प्रति एकड़ निर्धारित किए गए हैं। जमीन मालिकों का आरोप है कि ये दरें बाजार मूल्य से काफी कम हैं। उन्होंने करीब ₹40–50 करोड़ प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है।

भाजपा नेताओं और शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाना ने भी दरों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गमाडा इसी क्षेत्र में विकसित जमीन ₹80–90 करोड़ प्रति एकड़ तक बेचता है, जबकि अधिग्रहण के लिए बहुत कम कीमत तय की गई है। जमीन मालिकों को घोषित बाजार दर पर नकद मुआवजा लेने या लैंड पूलिंग नीति चुनने का विकल्प दिया गया है। पुनर्वास और पुनर्स्थापन का मुआवजा अलग से घोषित किया जाएगा। अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान चारों गांवों के जमीन मालिकों ने कुल 44 लिखित आपत्तियां भी दर्ज करवाई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments