मानसा, 24 अक्टूबर, 2026 (जगजीत सिंह): नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सी.बी.आई. ने शनिवार सुबह एक बार फिर मानसा के मेडिकल हॉल पर छापा मारा। टीम ने दुकान के मालिक से पूछताछ की। इससे दो दिन पहले भी CBI इसी मेडिकल हॉल पहुंची थी। उस दौरान पंजाब सरकार द्वारा निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी टीम अपने साथ लाई थी। फिलहाल, दोबारा छापेमारी के कारणों और जांच में सामने आई किसी नई जानकारी को लेकर सी.बी.आई की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।






