Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabचेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव रणीके में 144 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी...

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव रणीके में 144 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए

धूरी, 27 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव रणीके में ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत 144 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को उनके घरों का मालिकाना हक प्रदान करना और उन्हें संपत्ति से संबंधित दस्तावेजी सुरक्षा उपलब्ध करवाना है।

इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि घर प्रत्येक परिवार की बुनियादी आवश्यकता है और अपने घर का मालिकाना हक लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से लाभार्थियों को अपने घरों से संबंधित मालिकाना अधिकारों को दस्तावेजी रूप से सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों के कल्याण और उन्हें उनके जायज अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, सरपंच गुरसेवक सिंह कुंबड़वाल, गुरप्रीत सिंह, ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह, सरपंच अमनदीप सिंह रणीके तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments