Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabश्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व 2 नवंबर...

श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व 2 नवंबर को गांव बीबीपुर, अराई माजरा, बरकतपुर, संघोल, लाहौर माजरा, बुर्ज, सैंपली, पमौर और चुन्नी कलां में दिखाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

बस्सी/खमाणों/फतेहगढ़ साहिब, 1 नवंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष पहल के तहत बस्सी पठाना ब्लॉक के गांव खेड़ी बीर सिंह, शेरगढ़, कमाली, खमाणों ब्लॉक के गांव सुहावी, मोहन माजरा, बाठा और खेड़ा ब्लॉक के गांव जलवेड़ी गेहलां, जलवेड़ी धूमी तथा नबीपुर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस पहल का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनकी विचारधारा और मानवता की भलाई के लिए दिए गए उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवंबर को खमाणों ब्लॉक के गांव संघोल, लाहौर माजरा और बुर्ज, बस्सी पठाना ब्लॉक के गांव सैंपली, पमौर और चुन्नी कलां तथा खेड़ा ब्लॉक के गांव बीबीपुर, अराई माजरा और बरकतपुर में विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। ये शो क्रमशः शाम 5 बजे, 6 बजे और 7 बजे शुरू होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments