Thursday, November 5, 2026
HomeHaryanaअमित शाह की पदयात्रा में फतेहाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

अमित शाह की पदयात्रा में फतेहाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

फतेहाबाद, 05 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत करनाल में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा में फतेहाबाद जिले से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
फतेहाबाद जिले के विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बसों में सवार होकर करनाल पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी के झंडों और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई।
जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संगठन की एकजुटता और शक्ति का परिचय दिया। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर पार्टी के अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति समर्पित है। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ता हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। करनाल में फतेहाबाद से पहुंची बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments